मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । फर्जी सूचना देकर गांजा लदा डीसीएम पास कराने वाले तस्कर को अदलहाट पुलिस ने शुक्रवार को विशेषरपुर से धर दबोचा। पकड़ा गया गांजा तस्कर उत्तराखंड का निवासी है। गांजा तस्करी के खेल में पासर का काम करता है। पुलिस ने डीसीएम में लदे गांजा संग तीन तस्करों को 12 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसी रात पासर ने झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित किया था। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि 12 फरवरी की रात अहरौरा के लतीफपुर के पास से पीआरवी पर एक कालर ने फोन किया। उसने बताया कि चार से पांच बदमाश हाथ में पिस्टल लिए उसे रोक लिए हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जांच में पता चला कि फर्जी सूचना देने वाला गांजा तस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.