मैनपुरी, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र में विलिंदा झाल नहर के पास एक कार नहर में पलट गई। कार पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार को गुरुवार सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि विलिंदा झाल नहर के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार पलट गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल व फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला, जिससे कोई जनहानि न होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि कार के शीशे टूटे हुए थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि चालक व अन्य कार सवार शीशा तोड़कर बाहर निकल गए होंगे। पुलिस वाहन को शिनाख्त कराने व आगामी जांच की कार्रवाई में ...