मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर इलाके में जुए के अड्डे की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक नाबालिग छात्र बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बाइक को जब्त कर थाने ले आई। जुए के अड्डे की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में दसवीं कक्षा का एक छात्र अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। रविवार को नाबालिग छात्र अपने पिता के साथ थाना पहुंचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...