मोतिहारी, फरवरी 16 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के नगदाहा पुरनहिया ग्राम में अभियुक्त को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची थी। पुलिस को देख आरोपित दो मंजिले छत से कूद गया। इससे उसका पांव टूट गया। पुलिस के द्वारा हिरासत में ले कर उसकी चिकित्सा करायी जा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपित 19 वर्षीय कुन्दन कुमार हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज प्राथमिकी का आरोपित है, जिसने हत्या करने के इरादे से दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया था। हालांकि महिलाओं की जान बच गयी थी। लेकिन बचाव के प्रयास में उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था। कुन्दन कुमार को फिलहाल मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...