आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना की पुलिस बाजार के नई बस्ती में रविवार रात दबिश देने गई। इस दौरान अधेड़ पुलिस को देखकर भागने लगा उसकी तबियत बिगड़ गई।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर में गांव के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस पहुंची। रौनापार नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय सलाउद्दीन पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। रविवार को पुलिस उसके गांव में जा रही थी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। तबियत ठीक न होने से उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसके पास पहुंचकर बात की। सलाउद्दीन की हालत देख कर उसके परिजनों को फोनकर जानकारी दी। परिजन उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरा...