बदायूं, मार्च 18 -- होली के बाद लगने वाले मेले में बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मेले में पहुंची। पुलिस को देखते ही मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो मेला आयोजकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्षेत्र के गांव महेरा में होली के बाद दो दिवसीय फूल डोल मेले का है। जिसमें गांव और आसपास के लोग होली मिलन भी करते हैं। बीती रात मेले में बालाओं का अश्लील गानों पर डांस हो रहा था, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मेले में पहुंचे, जहां बालाओं का डांस चल रहा था। पुलिस को देखकर मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने अश्लील डांस को तुरंत बंद करवाया और मेला आयोजकों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ शासन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.