बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागन बिगहा ओपी की पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार करने तूफानगंज गांव गयी थी। पुलिस को देखकर आरोपित नदी में कूद गया। जवानों ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि अभिमन्यु राम को पकड़ा गया है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...