पिथौरागढ़, मई 27 -- बेरीनाग में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। मंगलवार को पुलिस से जानकारी देते हुए बताया कि रविन्द्र कुमार निवासी जाड़ापानी ने सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन बेरीनाग से चोरी हो गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रविन्द्र ने एक दुकान में लडाई-झगडा किया और उसी दौरान उनका मोबाइल वहीं छूट गया। पुलिस का कहना है कि रविंद्र ने जानबूझकर गुमराह करने को झूठी सूचना दी। संबंधित का पुलिस ने दस हजार का चालान काटा है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सूचना न देने की सख्त हिदायत भी दी। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.