मुंगेर, दिसम्बर 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी फरीदपुर निवासी स्व. योगेंद्र दास का पुत्र संजय दास है। संजय बीते कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर के पास घूम रहा है। सूचना मिलने पर गश्ती टीम में शामिल एसआई महादेव प्रसाद अपने दलबल के साथ अभियुक्त के घर की घेराबंदी की, फिर उनके घर से गिरफ्तार की। गिरफ्तार वांरटी को मुंगेर के समक्ष न्यायालय में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.