सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- कुड़वार, संवाददाता । बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर गांव निवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरे मिश्र का पुरवा मजरे भण्डरा गांव का है। दस अगस्त को सुबह शौच के लिए निकले गांव निवासी नवनीत कोरी(20) पुत्र शिवलाल की गांव के बाहर खेत में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक आरोपी रजनीश कोरी की बहन को तीन माह पूर्व भगा ले गया था और फिर उसे लेकर घर में रहने लगा था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई आनंद की तहरीर पर बाप बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद हत्या की धमकी देने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.