बिहारशरीफ, मई 6 -- सोहसराय थाना की पुलिस ने दिल्ली से किया था गिरफ्तार ट्रेन में पुलिस की हिरासत से भागा अपहरण का आरोपित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी के अपहरण का आरोपित सोहसराय थाना की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दरअसल, पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था और ट्रेन से लेकर बिहारशरीफ लौट रही थी। किशोरी को भी बरामद किया गया था। ट्रेन में ही आरोपित पुलिस की हिरासत से भाग निकला। थक हारकर पुलिस अपहृत किशोरी को लेकर वापस लौट गयी। 21 अप्रैल को किशोरी गायब हो गयी थी। परिजनों ने सोहसराय थाना में अपहरण की प्राथमिकी करायी थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया था। वहां से दोनों को लेकर लौटने के दौरान यूपी के कानपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने आसपास खोजने का काफ...