प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में विभागाध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई थी। विभागाध्यक्ष प्रो. एसके शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमार पराग ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद कर्नलगंज थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। इविवि में शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना को लेकर बुधवार को भी दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इधर, पुलिस ने जब तहरीर के आधार पर इविवि प्रशासन से संपर्क किया, तो आंतरिक जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने का बात कही गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इविवि प्रशासन की ओर स्वयं मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही गई है। इसके बाद पुलिस जांच रिपोर्ट व दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.