कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के झंडा चौक का इलाका भी अब पुलिस के हाथ से निकल गया है। अब यहां के व्यवसायी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। चोरों की मुस्तैदी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोरों ने शिवम ज्वेलर्स में घुसने से पहले बगल की दुकान की एक दीवार काटी। इसके बाद सेंधमारी कर करीब 50 लाख रुपए लेकर चलते बने। दूसरी ओर, पुलिस हमेशा मुस्तैद रहने का दावा करती रही। इस घटना के बाद दुकान के मालिक और भुक्तभोगी अशोक भदानी ने बताया कि जब सुरक्षा ही नहीं मिलती तो व्यवसाय कैसे किया जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस के हाथ में झंडा चौक जैसा पॉश इलाका भी नहीं है तो गली-मुहल्लों में सुरक्षा की बात करना बेकार है। दुकान के मालिक अशोक भदानी ने बताया कि मंगलवार से दुकान बंद थी। शनिवार को खोला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.