मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के कटरा कोतवाली पुलिस और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी करने वाले गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण व चोरी करने में उपयोग किए गए बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. अमर बहादुर सिंह ने बीते 16 मार्च को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे मकान का ताला बंद कर कहीं गए हुए थे। इसी बीच 15 मार्च की रात घर में घुसे चोरों ने आलमारी में रखा आभूषण व नगद पैसा चुरा कर भाग गए। चोरों के हाथ करीब तीन लाख रुपए का सोने-चांदी का आभूषण व कुछ नगदी लग गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अनावरण व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.