वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 2 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ती लूट की घटनाओं के चलते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 24 से 29 अक्तूबर के बीच महिला टप्पेबाजों के गिरोह ने तीन वारदातों को अंजाम दे दिया। गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आरोपी गैंग की छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं चंदौली जिले की निवासी हैं। मामले में जानकारी के अनुसार विरामखंड निवासी निशा वर्मा 29 अक्तूबर को शाम चिनहट तिराहे से हुसड़िया चौराहे के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। ई-रिक्शे पर दो महिलाएं और एक लड़की बैठी थी। हैनीमैन चौराहे के पास लड़की ने उल्टी के बहाना कर धक्का दिया। इस बीच उसने गले से चेन उड़ा दी। हुसड़िया चौराहे पर उतरते ही ई-रिक्शा चालक बिना किराया लिए भाग गया। गले पर हाथ लगाया तो चेन गायब थी। यह भी पढ़ें- गवाह की हत्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.