कौशाम्बी, फरवरी 4 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ गांव की सीमा देवी ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह वह अपने चार वर्षीय बेटे राजदीप का आधार कार्ड बनवाने पूरबशरीरा गई थी। इस दौरान घर पर मौजूद भाई नीरज कुमार निवासी पूरब शरीरा जो दोड़ी पायल, सोने की नाक की कील और दो हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह चोरी का गहना बेचने जाते वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गहने बरामद हो गए हैं। आरोपी ने रकम खर्च कर दी थी। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.