कानपुर, मई 15 -- पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर अब वकील और पुलिस की दोस्ती का लोगो दिखेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने हमारे वकील, हमारे दोस्त अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रथम चरण में पुलिस विभाग के प्रत्येक स्तर के अधिकारी को संभ्रांत वकीलों से मुलाकात करनी थी। जिसके अच्छे परिणाम रहे। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की पहल पर अब यह लोगो पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर लगा दिखाई देगा। लोगो में वकील और पुलिस कर्मी का प्रतीकात्मक फोटो है। इसमें टैग लाइन कानून के हाथ, कानून के साथ लिखी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून का राज मजबूत करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम रहने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.