गंगापार, जनवरी 8 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकोढ़ा में बुधवार शाम भू-माफियाओं का आतंक इस कदर हावी दिखा कि पुलिस की मौजूदगी में ही दबंगों ने एक ही परिवार के सात लोगों को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामले में सात नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम अकोढ़ा निवासी कृष्ण बिहारी तिवारी की पैत्रिक जमीन जारी-करछना मार्ग के किनारे स्थित है। आरोप है कि सहलोलवा, थाना करछना निवासी जितेंद्र पटेल, श्याम बाबू पटेल, आकाश पटेल, राहुल, बृजेश, जिलाजीत व राजू पटेल अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां गोमती रखकर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.