प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोहन गांव के पास दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की कहासुनी हुई। हालांकि पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया। चौकी में उनके बीच सुलह के लिए पंचायत होती रही। बाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों ओर से जानलेवा हमले का केस दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेज दिया। पूरे मोहन गांव निवासी मो. शमीम और मो. आमिर के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम दोनों पक्ष गांव के पास ही हाईवे पर आमने सामने हो गए। उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। घटना के समय मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने झिटक दिया। हालांकि पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.