प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- हीरागंज। महेशगंज थाने के दरोगा शिवा प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो फरवरी की रात करीब 11:19 बजे वह पुलिस टीम के साथ गस्त पर रहे तभी खबर मिली की सुख शांति गेस्ट हाउस के पास बरातियों और ट्रक चालक के बीच विवाद और मारपीट हो रही है। वह मौके पर पहुंचे तो लोगों को समझाने के बाद भी वह लोग एक दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट करते रहे। पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस ने दरोगा शिवा प्रजापति की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर संजीव मौर्य निवासी अन्नावां महेशगंज तथा बरातियों में उमापति त्रिपाठी, हिमांशू अग्रहरि, राजा शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, ओसामा, अंशुमान, अवनीश शुक्ला निवासी प्रयागराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाए, शांति भंग की आशंका में पाबंद कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.