मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेकौर मोहल्ले में बीती रात तेरहवीं के आयोजन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने मनबढ़ों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं मारपीट मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोहल्ला निवासी राजेश ने बताया कि तेरहवीं का कार्यक्रम था। शाम लगभग सात बजे आकाश सोनकर, सर्वेश सोनकर, प्रकाश सोनकर और गोलू मौके पर आए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिए। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने मनबढ़ मारपीट और जमकर तोड़फोड़ किए। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से राजेश,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.