देवघर, जनवरी 5 -- सारठ,प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ हुए मारपीट के आरोपी थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी अफजल अंसारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि बीते वर्ष साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने पुलिस कपसा गांव गई थी। उसी दौरान आरोपियों व उसके परिजनों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट किया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने सारठ थाना कांड संख्या 73/2025 के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है। जबकि पांचवें आरोपी अफजल को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस को मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर क्राइम के आरोप में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...