अररिया, मार्च 30 -- अररिया,निज संवाददाता हर रोज हो रही सड़क हादसों को रोकने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अररिया यातायात पुलिस ने एक अनूठी पहल की।शहर के बस स्टैंड ओवर ब्रिज के समीप शनिवार को यातायात पुलिस ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जागरूकता अभियान चलाया।यातायात थानेदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद के साथ स्कूली बच्चे शामिल थे।बच्चों ने वाहन चालकों को 'हेलमेट पहनो, जिंदगी बचाओ' का संदेश दिया।बच्चों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार चक्का वाहन चालकों को सीट बेल्ट के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने 'हेलमेट पहनो, जिंदगी बचाओ' और 'सीट बेल्ट लगाओ, सुरक्षित चलो' के संदेश दिया।इस अभियान में आतिफ, हार्दिक,आतिफा, अदिति,अनग, ईशान, वेदानी,अनाया,हेमी,अंश,अनसुमन, असद,आतिफ,दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.