गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के बोगना गांव निवासी अमन चौधरी पुत्र मन्नू प्रसाद से साइबर अपराधियों ने छत्तीस हजार रुपये ऑनलाइन फ्राड कर उनके बैंक खाते से गायब कर दिया था। रुपये फ्राड होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के यहां दर्ज करायी थी। साइबर हेल्प डेस्क थाना मरदह की ओर से फ्राड किया गया। पूरा छत्तीस हजार रुपए अमन चौधरी को छह माह बाद वापस दिलाया गया। बैंक खाते से गायब रुपये वापस मिलने से शिकायतकर्ता काफी खुश हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...