बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। महिला थाना पुलिस ने आपसी मनमुटाव व मतभेद के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे पति-पत्नी के तीन जोड़ों की काउंसलिंग की गई। उन्हें एक साथ रहने की बात पर राजी कर हंसी-खुशी थाने से रविवार को विदा किया गया। पुलिस कार्यालय के अनुसार पारिवारिक कलह व मतभेद के कारण काफी समय से अलग रहे पति-पत्नी से अलग-अलग व साथ में बात कर टीम ने उनकी काउंसलिंग की। उनके मतभेदों को दूर कराया। इसके बाद तीन जोड़ों ने अपनी रजामंदी से सुलह-समझौता कर लिया। रविवार को उन्हें साथ में थाने से विदा किया गया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.