धमदाहा, फरवरी 13 -- पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना इलाके में एक घर में दो बहनों के फंदे से झूलते शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों सगी बहन तरौनी के उमेश मेहता की 16 और 18 वर्षीय पुत्री बताई जाती हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि उमेश मेहता की दोनों बेटी गांव के हटिया चौक पर एक हफ्ते से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार की देर रात 11 बजे के करीब घर वापस लौटी थी। परिवार के लोगों ने गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दोनों की फंदे पर झूलती लाश घर से बरामद हुई। हालांकि आनन-फानन में परिवार और रिश्तेदार दोनों का अंतिम संस्कार में जुट गए। गुप्त सूचना पर जब तक धमदाहा थाना पुलिस दिन के करीब 12 बजे तरौनी गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचते तब तक परिवार के लोग दाह संस्कार कर घर वापस लौट आए थे। हालांकि दोनों बहनों के फंदे से लटक कर जान देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.