मैनपुरी, जनवरी 31 -- बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में बीते सोमवार को हुए दंपति हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा। पुलिस ने खुलासा करने के लिए परिवार के लोगों से 72 घंटे मांगे थे। ये समय शुक्रवार को पूरा हो गया। लेकिन अगले 72 घंटे में पुलिस घटना का खुलासा करेगी, ये वादा फिर से किया गया है। पुलिस की निगाह में एक संदिग्ध कार आ गई है। इस कार की पड़ताल तेजी से चल रही है। पुलिस ने चंदीकरा से लेकर बरनाहल तक के मार्ग पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन सभी को खंगाल लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द अपराधियों तक पहुंच जाएगी। थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में 60 वर्षीय रमेश शाक्य और 57 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को हुए इस हत्याकांड के बाद उनके पुत्र ललित ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.