शामली, जनवरी 30 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पुलिस की सख्ती से नहीं हो सका। झिंझाना के सिंगरा गांव में ही पुलिस ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय सचिव आचार्य अश्वनी शर्मा को उनके आवास पर ही समर्थकों के साथ नजर बंद कर दिया। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन का हवाला दिया। इस पर धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में झिंझाना के सिंगरा निवासी अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसपर शुक्रवार की सुबह ही झिंझाना थाना क्षेत्र में अहमदगढ़ पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी अश्वनी शर्मा के घर पहुंच गए और उन्हें वहीं रोक लिया। उनके कुछ समर्थकों को भी पुलिस ने वहां रोका। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए धरना-प...