अमरोहा, फरवरी 15 -- बताया जा रहा है कि युवक मोहल्ले में जिस वक्त उत्पात मचा रहे थे, उस वक्त सिर्फ चौकी से दो-तीन सिपाही ही मौके पर पहुंचे, जो हालात को संभाल नहीं पाए। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया। दोनों तरफ से भीड़ बढ़ती चली गई। इसी दौरान कांवड़ियों पर पथराव की सूचना से तनाव की स्थिति बन गई। काफी देर से पहुंची कोतवाली पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद मोहल्ले में तो विवाद शांत हो गया, लेकिन गुस्साए लोगों ने कोतवाली में जमकर भड़ास निकाली। कोतवाल के नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई। पथराव में सिपाही समेत ये लोग हुए घायल अमरोहा। पथराव में सिपाही शोएब रज़ा खान के अलावा विद्या देवी व शिखर समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए शहर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस देर रात तक मामले में कार्र...