किशनगंज, जनवरी 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत टेढ़ागाछ थाना से निकलकर प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर की गई। कार्यक्रम में प्रखंड मुख्यालय टेढ़ागाछ से गुजर रहे यात्रियों को पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरुक किया जा रहा था। थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बाइक चलाने वालों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस की डर से नहीं बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए बाइक चलाने के दौरान हेलमेट जरुर पहनें। साथ ही मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क हैलमेट का वितरण भी किया गया। स्कूली बच्चों के हाथों में तख्तियों और सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों, जब तक सुरक्षा हैं, अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.