बागेश्वर, मार्च 22 -- अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी 42 वर्षीय महेंद्र सिंह रौतेला शनिवार अपराह्न नुमाइशखेत के पास बने व्यू प्वाइंट के समीप बेहोशी के हालत में थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान 2006 बैच का था। इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात था। उसके आकस्मिक निधन के बाद पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि जवान इन दिनों अनुपस्थित चल रहा था। उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई है। उनके पिता को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.