बागेश्वर, जुलाई 11 -- बागेश्वर। पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट तथा स्वस्थ रखा जाएगा। बल में अनुशासन तथा टीम भावना बनी रहेगी। जिसके लिए परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह तथा मनीष साह ने जवानों को फिट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जवान फिट रहने के लिए रोज दौड़ लगाएं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस कार्यालय, शाखाओं के प्रभारी उपस्थित थे। इस दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल के अलावा शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई। उनके संचालन तथा रखरखाव के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.