गया, जनवरी 31 -- शेरघाटी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में डेढ़ दर्जन शिकायतें सामने आई। जनता दरबार में मौजूद शेरघाटी के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद और धोखाधड़ी के अलावा एफआईआर में गलत ढंग से नाम दर्ज किए जाने की थी। कुछ आवेदन ऐसे भी आए, जिसमें मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी। प्रभारी डीएसपी ने बताया कि जनता दरबार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका ऑब्जेक्टिव यह है कि आम लोगों से वरीय अधिकारी सीधे जमीनी स्तर पर की जा रही पुलिसिंग का फीडबैक ले सकें और लोगों की अपराध से जुड़ी शिकायतें जान सकें। उन्होंने बताया कि इस जनता दरबार में गया के सिटी एसपी को शामिल होना था। मगर जिला मुख्यालय में एक अनिवार्य बैठक में शामिल होने के कारण वह जनता दरबार में शाम...