सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता।जिले में पुलिस के खिलाफ लोग हाथ में कानून ले रहे हैं।बीते कुछ सालों में किसी न किसी बहाने पुलिस पर हमले की घटना बढी है। इन हमलों में पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस कर्मी तक घायल हुए हैं।बीते सोमवार को पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा बिंद टोली में बंधक बनाए गए ऑटो चालक को मुक्त कराने गई पतरघट पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया।घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग तीन कांड दर्ज किया है।मामले में थाना में दर्जनों नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।बीते साल जुलाई महीने में अवैध कोरेक्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान तस्कर के परिजनों सहित अन्य ने पुलिस पर हमला कर दिया।जिसमें कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया।जिसके बाद पु...