प्रयागराज, फरवरी 12 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर के आटा गांव की गर्भवती अंगूरा की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश रहा। परिजनों ने पुलिस पर भी जबरन कार से मृतका के पिता व शव को ले जाने का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस पर तत्काल कार्रवाई व एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए पूरी रात शव को रोककर रखा। हालांकि, पुलिस ने आरोप को निराधार बताते हुए जीवित होने की आशंका से अस्पताल ले जाने की कोशिश की बात कही है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों पर कार में शव रखकर दो घंटे तक इधर-उधर घुमाने और छुपाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर भी मृतका के पिता को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की बात कही, जिस पर परिजन व ग्रामीणों ने रहिमापुर के समीप पहुंचकर कार को रोकवाया। उधर, फूलपुर पुलिस के अनुसार, गर्भवती महिला की ह...