लखनऊ, फरवरी 20 -- फोटो- -विकास नगर थाने पहुंचकर किया, विरोध में नारेबाजी भी की -कर्मियों से मारपीट करने वाली महिला पर कार्रवाई न होने से नाराज थे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विकास नगर पावर हाउस पर मारपीट के मामले में महिला पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को थाने में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर के प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बुधवार को घर की बिजली कटने से नाराज एक युवक के साथ पावर हाउस पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों को भी दोनों ने पीटा। इस मामले में पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला और उसके साथी को पुलिस बचा रही है और बिजली कर्मियों को पूछताछ के बहान...