मथुरा, मार्च 19 -- चौकी प्रभारी कृष्णा नगर द्वारा अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट और उसके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पुलिस लाइन से लेकर तहसील तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता पुलिस लाइन गेट के सामने सड़क पर बैठ गए। रजिस्ट्री कार्यालय का गेट बंद कर दिया, वहीं तहसील पर भी प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। सड़क पर अधिवक्ताओं के बैठ जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को पीटे जाने का भी आरोप लगा है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने मंगलवार को हुए हंगामे की जांच के आदेश कर दिये हैं और सीओ सिटी को जांच सौंपी है। विदित हो कि एक एक्सीडेंट के मामले में अधिवक्ता अमरजीत सिंह के साथ चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.