लखनऊ, दिसम्बर 23 -- कस्बे में शनिवार रात फजल ज्वैलर्स से हुई 88 लाख की चोरी का पुलिस घटना के 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। लोगों को घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। लोग पुलिस के इकबाल पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज व सर्विलांश टीम की मदद से सराफा दुकान में चोरी करने वालों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से निकल गये और करीब 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ऐसे में सुरक्षित कारोबार पर प्रश्नचिह्न लग रहा है? वहीं, हरदोई रोड की ओर भागने के दौर...