बांका, फरवरी 24 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में राज्यव्यापी पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांका पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा और डेंटल डॉक्टर पिंकी सिंह के साथ डॉ. दिनेश पंडित और डॉ ममता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से रेड रिबन काटकर किया गया। बांका के समुखिया मोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस ओरल डेंटल चेकअप कैंप में करीब 175 महिला,पुरुष आरक्षी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों का मुंह से जुड़े कैंसर का स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया।इसके साथ ही कई पुलिसकर्मियों का दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनके समस्याओं को जानकर टेस्ट के साथ साथ दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई। ओरल डेंटल कैंप के आयोजन को पुलिसकर्मियों ने एक अच्छा पहल बताते हुए इसकी सराहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.