गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा। पवित्र रमजान के मौके पर पुलिस केंद्र गढ़वा में 23 मार्च शाम छह बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। उक्त विशेष कार्यक्रम में गढ़वा के पुलिस अधीक्षक मुख्य रूप से शामिल होंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर इस पावन माह की आध्यात्मिक और सामाजिक महत्ता को साझा करेंगे। इफ्तार दावत का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना है। आयोजन में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, धार्मिक गुरु, समाजसेवी और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.