हाजीपुर, फरवरी 4 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को पुलिस केंद्र स्थित शस्त्रागार शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार शाखा के कार्य-प्रणाली, सुरक्षा एवं मैगजीन गार्ड की समीक्षा किया। साथ ही पुलिस केंद्र परिसर में स्थित विभिन्न भवनों, शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा निर्माणाधीन महिला बैरक के कार्य-प्रगति का निरीक्षण किया। वही एसपी ने पुलिस केंद्र स्थित पालना घर का निरीक्षण किया। पालना घर में उपलब्ध संसाधनों, शिशुओं की देखभाल व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण कर नए उपकरण एवं संसाधन हेतु संबंधित शाखा को आदेश दिया। हाजीपुर-13-मंगलवार को पुलिस केंद्र स्थित शस्त्रागार शाखा का निरीक्षण करते हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...