संभल, जनवरी 4 -- डिजिटल लेन-देन में जरा-सी लापरवाही कितनी बड़ी परेशानी बन सकती है, इसका उदाहरण 18 दिसंबर को सामने आया, जब सरायतरीन मोहल्ला बारादरी निवासी मुमताज आलम से एनईएफटी करते समय एक अंक गलत हो गया। इस गलती के कारण उनके बैंक खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। राशि गलत खाते में जाने का पता चलते ही पीड़ित ने बिना देर किए एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही हयातनगर थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त धनराशि मुकेश कुमार श्रीवास्तव निवासी गांव गढ़वा बरगदवां, महाराजगंज के खाते में क्रेडिट हुई है, जो बैंक ऑफ इंडिया की महाराजगंज शाखा में संचालित है। पुलिस ने तत्परता दिखाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.