देवरिया, फरवरी 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस की सख्ती के बाद बाइक से स्टंट कर रील बनाने वाले युवकों में हड़कंप मच गया है। भारी चालान और बाइक सीज होने के डर से कई स्टंटबाज अपनी बाइक लेकर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ऐसे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव के बेलपार टोला निवासी गौतम कुमार की स्पोर्ट्स बाइक को गुरुवार को सड़क पर स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने सीज कर दिया। जांच में कई कमियां पाए जाने पर युवक का 25 हजार 500 रुपये का चालान बुधवार की देर शाम किया गया। इस कार्रवाई के बाद मोहल्ले के अन्य स्टंटबाज युवकों में खलबली मच गई और वे अपनी बाइक लेकर गैर जनपद फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.