देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। पशु तस्करी को लेकर देवरिया एसपी संजीव सुमन सख्त हैं। बावजूद इसके पशु तस्करी पर लगाम नही लग पा रहा है। आए दिन हो रही पशु तस्करों की गिरफ्तारी इसकी पुष्टि कर रही है। सूत्रों की माने तो इसमें कुछ खाकी भी दागदार बन रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इससे साफ इन्कार कर रहे हैं। गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा छात्र की हत्या करने के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस गो-तस्करों को लेकर सख्त हो गई। लगातार महकमे में फेरबदल किए गए और पुलिस एक्शन मूड में आ गई। मुठभेड़ की गई और पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पिछले दिनों 10 दिसंबर को सलेमपुर के मझौलीराज में पशु तस्करों का मनोबल इतना बढ़ा कि बाइक सवार दो युवकों को रौद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद देवरिया पुलिस लगातार पशु तस्करों पर कार्रवाई कर रही है और जेल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.