लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- क्षेत्र के ग्राम अलीगंज निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति अपने को चौकीदार बता कर पुलिस की वर्दी पहन कर दुरूपयोग कर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा दे रहा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि अनुसूचित जाति की महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अशोभनीय हरकतें करने और अश्लील वीडियो बनाने जैसी गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायती पत्र में कही गई है। गोल्ड मिश्रा ने डीएम से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कानून...