गढ़वा, फरवरी 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तरी कोयल से कांडी वितरणी नहर निर्माण कार्य में आए व्यवधान के बाद सदर एसडीओ ने मजिस्ट्रेट व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की है। स्थानीय ग्रामीणों ने नहर निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल निर्माण स्थल पर पहुंचकर बंद निर्माण कार्य को शुरू कराया। ग्रामीणों ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर निर्माण कार्य करा रही कंपनी का विरोध किया। उसके बाद उत्तरी कोयल के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित शर्मा के आवेदन पर सदर एसडीओ संजय कुमार ने अगले आदेश तक वरीय दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ राकेश सहाय व सामान्य दंडाधिकारी के रूप में अंचल निरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता और सहायक अभियंता अनुज कुमार को अगले आदेश तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। मालूम हो कि 13.22 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 8.07 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.