पलामू, दिसम्बर 26 -- हरिहरगंज। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर कंबल वितरण किया जाएगा। शहर के अररुआ कला मोहल्ला स्थित मिडिल स्कूल में नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। भीड़ जुटने के कारण कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान ने बताया कि नगर पंचायत विभाग को 2350 कंबल का आवंटन मिला है, जिसमें 1200 लाभुको के बीच कंबल वितरण किया गया है। शनिवार को वार्ड-एक से आठ तक के लाभुकों के बीच पुलिस की मौजूदगी में कंबल बांटा जाएगा। सोमवार को वार्ड 9 से 16 तक के लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.