फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- न्यायालय के आदेश पर सोमवार को उत्तर थाना पुलिस और जिला मुख्यालय अमीन की मौजूदगी में रामलीला मैदान में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की दो दुकान खाली कराईं। 20 वर्ष पूर्व दीपक राजौरिया ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से दो दुकानें 500 रुपये प्रति माह किराए पर ली थीं। कुछ साल से किराया जमा करना बंद कर दिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जब दुकानें खाली करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने पुलिस को दुकानें खाली करने के आदेश दिए।सोमवार को जिला मुख्यालय के अमीन दीपक श्रीवास्तव उत्तर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों दुकानों को खाली करा ट्रस्ट को सौंप दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो दुकानें खाली कराई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.