मैनपुरी, मार्च 9 -- ग्रामसभा सिगनी में विकास कार्यों में हुए घपले की मिली शिकायत पर जांच करने गई टीम पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए। डीएम को बताया कि जांच टीम के साथ पुलिस मौजूद नहीं थी। इसके अलावा उसे किसी ने भी मौके पर नहीं बुलाया। इस संबंध में अर्थ एवं संख्याधिकारी ने भी अपनी रिपोर्ट डीएम को दी है और जल्द मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही है। ग्रामसभा सिगनी निवासी योगेंद्र सिंह ने ग्रामसभा में हुए विकास कार्यों की घपले की शिकायत डीएम से की थी। शिकायत के बाद डीएम ने मामले की जांच अर्थ एवं संख्याधिकारी को सौंपी थी। गुरुवार को जांच टीम पहुंचने पर वहां दो पक्षों में विवाद की स्थिति होने लगी थी जिसे पुलिस ने शांत कराया था। शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर जांच टीम के साथ पुलिस न होने की बात कही और उसे न बुलाए जाने की शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.