कौशाम्बी, मार्च 18 -- बेटी को लिव इन में रखने से खफा होकर बुधवार शाम सरायअकिल क्षेत्र के एक युवक को अधेड़ ने गोली मारी थी। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की मां को 10 साल पहले पड़ोसी अधेड़ ने पत्नी की तरह रख लिया था। उस समय युवक नाबालिग था। बालिग होने के बाद करीब पांच साल पहले युवक मां को रखने वाले अधेड़ की बेटी को लेकर भाग गया। वह युवती को लिव इन में रखे हुए था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। परिवार वालों के समझाने पर बुधवार की शाम युवक युवती के साथ रामपुर से गांव आया था। गांव आते ही अधेड़ से उसकी कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच अधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.